मुजफ्फरनगर जिले में एक चिकित्सक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या के
मामले में पिछले 9 साल से फरार 42 वर्षीय एक व्यक्ति को यूपी पुलिस ने नई
मंडी कोतवाली इलाके के पचेंडा गांव से पकड़ा है. एक अधिकारी ने बुधवार को
यह जानकारी दी.
आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कस्बा जलालाबाद निवासी
रईस के रूप में हुई है. नई मंडी कोतवाली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड
संहिता की धारा 302 के तहत 2014 में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में रईस को 11
नवंबर 2014 को मुजफ्फरनगर जिला सत्र न्यायालय द्वारा फरार और अपराधी घोषित
किया गया था. नई मंडी कोतवाली थाना प्रभारी (एसएचओ) महावीर सिंह के
अनुसार, एक घोषित अपराधी के बारे में विशिष्ट इनपुट प्राप्त हुए थे, जो
अदालत के सामने अपनी उपस्थिति से बच रहा था और अपनी पहचान बदलकर गाजियाबाद
जिले के गरिमा गार्डन में छिपा हुआ था.

Journalist खबरीलाल