Breaking News

आईएएस ने पी शराब, किया दफ्तर में हंगामा:

post

रायपुर । सूत्रीन से मिली जानकारी अनुसार नशे के हालत में बुधवार को दफ्तर पहुंचे आईएएस खलखो जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ा कि आईएएस के घर पर इसकी सूचना देनी पड़ी, जिसके बाद उन्हें घर भेजा गया। मामला छत्तीसगढ़ लोक आयोग का है, जहां सचिव आईएएस सुधाकर खलखो ने बुधवार की सुबह 9.30 बजे नशे में धुत होकर आयोग परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान दफ्तर में केवल कुछ कर्मचारी ही पहुंचे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आईएएस खलखो नशे की हालत में शर्ट का बटन खोलकर दफ्तर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठ गए और गाली-गलौज करते रहे। सचिव श्री खलखो का यह ड्रामा करीब एक घंटे चला। जिसकी सूचना उनके घर में दी गई। तब उनके पिताजी उन्हें लेने पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि इस घटना से क्षुब्ध आयोग के अध्यक्ष टीपी शर्मा ने इसकी शिकायत मुख्य सचिव से की और उन्हें तुरंत हटाने का आग्रह किया।

दरअसल जून के महीने में आईएएस खलखो को लोक आयोग का सचिव बनाया गया था। इसके पहले वे ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरघा विकास एवं विपणन संघ जैसे विभागों का जिम्मा संभाल रहे थे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner