Breaking News

बजट आते ही बदले सोने चाँदी के तेवर सोना चाँदी ने मारा उछाल...:

post

बजट के बाद गुरुवार को गोल्ड (सोना) 700 रुपए की तेजी के बाद ऑल टाइम
हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट
के मुताबिक, सोना 779 रुपए की तेजी के बाद 58 हजार 689 रुपए प्रति 10
ग्राम पर है। इससे पहले बुधवार को सोना 57 हजार 910 रुपए पर बंद हुआ था। उधर चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी आज शानदार तेजी देखने को
मिली। सर्राफा बाजार में ये 1,805 रुपए महंगी होकर 71 हजार 250 रुपए प्रति
किग्रा पर पहुंच गई है। 1 फरवरी को ये 69 हजार 445 हजार पर थी।

अब जानिए, बजट के बाद कीमतें क्यों बढ़ीं…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट में सोने और इमिटेशन
ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20% से बढ़कर 25%, चांदी पर 7.5% से 15% करने का ऐलान
किया था। इसके बाद ही भारतीय बाजार में सोने के दाम बढ़ने लगे।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, केंद्रीय बैंकों
की तरफ सोने की खरीदारी बढ़ना सकारात्मक संकेत है। इससे सोने की कीमतों को
सपोर्ट मिलेगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए तक पहुंच
सकता है।

बीते एक साल में 20% महंगा हुआ सोना

आज से एक साल पहले यानी 1 फरवरी 2022 को 48 हजार 8 रुपए प्रति 10 ग्राम पर
था, जो अब पर 58 हजार 689 रुपए पर पहुंच गया है। यानी बीते 1 साल में इसकी
कीमत में 10,681 रुपए (20%) की तेजी आई है।

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट

आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको
सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ
जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner