Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ सातवें दिन भी जारी रहा पुरन्दर मिश्रा का जनजागरण अभियान :

post

khabrilalरायपुर। नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा गुरुवार को सातवें दिन भी पूरे उत्साह, उमंग और जनसहभागिता के साथ जारी रही। पदयात्रा में बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।   सातवें दिन पदयात्रा की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल चौक (लाल चौक) से हुई। यहां विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन किया। इसके पश्चात पदयात्रा आगे बढ़ी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री फिरतू राम वर्मा जी की प्रतिमा पर भी श्री मिश्रा ने माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया। इस दौरान जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू जी द्वारा विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया गया।

पदयात्रा आगे बढ़ते हुए रामजानकी मंदिर पहुंची। यहां विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने श्री रामजानकी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद पदयात्रा जय हिन्द चौक पहुंची, जहां रायपुर जिला मंत्री अर्चना हुकरे जी द्वारा विधायक पुरन्दर मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया। जय हिन्द चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधायक श्री मिश्रा ने दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और श्रीफल चढ़ाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा केवल नशे के विरुद्ध जागरूकता का अभियान नहीं, बल्कि जनसेवा और जनसंवाद का भी प्रभावी माध्यम बन रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा स्वयं पैदल चलकर लगातार आम नागरिकों के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों से सीधे रूबरू हो रहे हैं। इस दौरान वे केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक संकल्प है। बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखना, उन्हें सकारात्मक दिशा देना तथा स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त समाज का निर्माण करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत जनसहभागिता है। जब समाज का प्रत्येक वर्ग नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएगा, तभी नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner