Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: बीजापुर में माओवादी संगठन को बड़ा झटका, 13 लाख की दो इनामी महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण:

post

khabrilalबीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ओडिशा में सक्रिय दो महिला माओवादी कैडरों ने 25 नवंबर 2026 को बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के लगातार नक्सल विरोधी अभियानों तथा कौशल विकास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर दोनों महिला माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वाली 32 वर्षीय नागमणी कुड़मे उर्फ शीला बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिपुरभट्टी गांव की निवासी है। वह ओडिशा में माओवादी संगठन की बटालियन क्रमांक 08 में CyPCM पद पर सक्रिय थी। उस पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।

दूसरी आत्मसमर्पित महिला माओवादी 26 वर्षीय गंगा सोढ़ी उर्फ सोनू बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के डोडीतुमनार गादेपारा की निवासी है। वह ओडिशा की कालाहांडी एरिया कमेटी में ACM पद पर सक्रिय थी। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों महिला माओवादियों के आत्मसमर्पण में जिला पुलिस, डीआरजी, कोबरा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव, माओवादी संगठन की कमजोर होती स्थिति, हिंसक विचारधारा से मोहभंग तथा पूर्व आत्मसमर्पित माओवादियों के सफल पुनर्वास ने दोनों को संगठन छोड़ने के लिए प्रेरित किया।ओडिशा में सक्रिय इन दोनों महिला कैडरों का आत्मसमर्पण अंतरराज्यीय नक्सल विरोधी प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner