नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिकी दूरसंचार नियामक फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) ने स्पेसएक्स को अंतरिक्ष में 10 लाख (1 मिलियन) तक सैटेलाइट तैनात करने की सशर्त मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को 'स्टारमाइंड' (Starmind) नाम दिया गया है।
अंतरिक्ष में बनेंगे AI डेटा सेंटर - यह प्रोजेक्ट स्टारलिंक (Starlink) से अलग है। स्टारलिंक का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट सेवा देना है, जबकि 'स्टारमाइंड' नेटवर्क के तहत भेजे जाने वाले सैटेलाइट अंतरिक्ष में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर के रूप में काम करेंगे। धरती पर AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा प्रोसेसिंग के लिए भारी मात्रा में बिजली, जमीन और कूलिंग के लिए पानी की जरूरत पड़ती है। स्पेसएक्स का मानना है कि अंतरिक्ष में सौर ऊर्जा (Solar Energy) की मदद से इन सैटेलाइट्स को चलाया जाएगा और प्रोसेस किए गए डेटा को ऑप्टिकल (लेजर) लिंक के जरिए सीधे धरती पर भेजा जाएगा।
FCC ने तय की सख्त समय-सीमा
FCC के चेयरमैन ब्रेंडन कैर ने इस फैसले को सुपर इंटेलिजेंस के दौर में अमेरिका की तकनीकी बढ़त के लिए अहम बताया है। हालांकि, यह अनुमति कुछ सख्त शर्तों के साथ दी गई है:
• नवंबर 2033 तक पहला सैटेलाइट लॉन्च करना अनिवार्य होगा।
• नवंबर 2035 तक कुल लक्ष्य का कम से कम 10 प्रतिशत यानी 1 लाख सैटेलाइट कक्षा (ऑर्बिट) में तैनात करने होंगे।
• नवंबर 2038 तक 50 प्रतिशत (5 लाख सैटेलाइट) और 2040 तक सभी 10 लाख सैटेलाइट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विरोध और चुनौतियां भी कम नहीं
इस विशाल प्रोजेक्ट को लेकर प्रतिद्वंद्वी कंपनियों और वैज्ञानिकों ने चिंता भी जताई है। अमेजन (Amazon), वायासैट (Viasat) और खगोलविदों (Astronomers) ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में सैटेलाइट भेजने से अंतरिक्ष में मलबे (Space Debris) और टकराव का खतरा बढ़ेगा। साथ ही, रात के आकाश में तारों के अवलोकन और वैज्ञानिक शोध में भी बाधा आ सकती है।
फिलहाल यह केवल एक नियामक मंजूरी है और अभी एक भी सैटेलाइट लॉन्च नहीं हुआ है। स्पेसएक्स की योजना 2027 से इसकी शुरुआती टेस्टिंग करने और अपने विशाल 'स्टारशिप' रॉकेट के जरिए इन्हें अंतरिक्ष में भेजने की है।

Journalist खबरीलाल