सर्दी के मौसम में घने कोहरे का असर रेल परिचालन पर पड़ने लगा है। कम दृश्यता के कारण ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
पूर्व मध्य रेलवे ने आगामी एक दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के अंत तक 20 ट्रेनों को पूर्णतः रद्द करने तथा 26 ट्रेनों के परिचालन दिवसों में कटौती करने का निर्णय लिया है। कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण मार्च के शुरुआती दिनों तक प्रभावी रहेगा।
रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस, सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तथा हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस शामिल हैं।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस ऐप अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

Journalist खबरीलाल