Breaking News

News Koriya (Shreekant Jaiswal) :: राज्य शासन का महत्वाकांक्षी धान खरीदी कार्यक्रम अंतिम चरण में है:

post

श्री कांत जायसवाल , koriya :: बैकुठपुर/राज्य शासन का महत्वाकांक्षी धान खरीदी कार्यक्रम अंतिम चरण में है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु समर्थन मूल्य पर जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शर्मा के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले के 41 धान उपार्जन केंद्रों में राजस्व विभाग के अधिकारियों की सत्यापनकर्ता अधिकारियों के रूप में दायित्व सौंपा गया है।

सभी सत्यापनकर्ता अधिकारी अपने उपार्जन केन्द्र में उपस्थित रहकर धान खरीदी के अंतिम दिन खरीदी केन्द्रों में जाकर उपार्जित समस्त धान के तौल एवं एण्ट्री सुनिश्चित करवाएंगे। धान उपार्जन के अंतिम दिन किसानों द्वारा लाये गये धान का तौल व उसकी कम्प्यूटर एण्ट्री रात्रि 12 बजे के पूर्व सुनिश्चित करेगें। इसके पश्चात साफ्टवेयर लॉक हो जायेगा।   

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सत्यापनकर्ता अधिकारी धान खरीदी में कुल बेचने वाले कृषकों की संख्या एवं धान खरीदी की मात्रा की जानकारी नामांकित अधिकारी द्वारा उसी दिन देगें, धान खरीदी केन्द्र में धान सुनिश्चित भंडारण कराया गया है तथा तारपोलिन/कैप कव्हर लगाकर सुरक्षित रखा जाना सुनिश्चित करेगें। सत्यापनकर्ता अधिकारी उसी दिन निर्धारित प्रारूप में उपार्जन केन्द्र स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी द्वारा भरा जाकर सत्यापित करने के उपरांत अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner