रायपुर । सप्ताह में पांच दिन
कार्य अवधि के बदले कर्मियों को सुबह 10 बजे बुलाने के मामले में प्रशासन
और कर्मियों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच रायपुर में जिला
प्रशासन ने समय पर नहीं आने के कारण दो दिनों के भीतर उपस्थिति रजिस्टर में
67 कर्मचारियों के नाम के सामने लाल निशान लगा दिया है। जिन
कर्मचारियों के नाम पर उपस्थिति रजिस्टर में लाल स्याही का क्रास लगाया गया
है, उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इधर, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग
शासकीय कर्मचारी संघ सुबह 10 बजे से ड्यूटी करने से साफ इन्कार कर दिया है। रायपुर
कलेक्टर सौरभ कुमार गुरुवार को स्वयं पौने 10 बजे कार्यालय पहुंचे और
अनुपुस्थित 25 कर्मचारियों के रजिस्टर में लाल स्याही लगवाई। साथ ही आठ
अफसरों को भी नोटिस थमा दिया। इधर, कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया
है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर के
नाम ज्ञापन सौंपकर सुबह 10 बजे की जगह 10:30 बजे से ड्यूटी निर्धारित करने
की मांग की है। उनका कहना है कि इसके बदलेशाम को 5:30 बजे के बजाय छह बजे
तक काम लिया जाए।

Journalist खबरीलाल