Breaking News
Recepie post authorJournalist खबरीलाल Saturday ,August 20,2022

क्या सब्जियों और फलों के साथ मखाने की फलाहारी चाट खाई है? बनाएं मखाने से चटपटी फलाहारी वेजिटेबल चाट :

post

मखाना खाना और उसका इस्तेमाल करना शायद सभी को अच्छा लगता है, लेकिन
इससे आप कितनी तरह की डिशेज बना सकती हैं क्या आपको ये पता है? मखाना बहुत
ही चर्चित स्नैक है, लेकिन अधिकतर लोग इसे सिर्फ रोस्ट करके खाते हैं।
रोस्टेड मखाना खाना अच्छा तो लगता है, लेकिन साथ ही साथ इसे लेकर आप कई तरह
से एक्सपेरिमेंट्स कर सकती हैं। जन्माष्टमी में अधिकतर लोगों का उपवास
होता है और ऐसे में हम आपको मखाने से जुड़ी एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं
जो आसान भी है और आपका पेट भी भर देगी। 

India-post-independence-women-contributors

बनाने का तरीका

  • मखाने की इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसमें हम बहुत सारी सब्जियों
    का इस्तेमाल भी करने वाले हैं जो आपको काफी देर तक भूख नहीं लगने देंगी। आप
    व्रत उपवास में जिस भी सब्जी का इस्तेमाल करते हों उसे इसमें मिला सकते
    हैं। कई लोग व्रत में शिमला मिर्च जैसी सब्जियां नहीं खाते हैं तो आप उन्हें स्किप भी कर सकते हैं। 
  • मखाने की चाट बनाने के लिए आपको सबसे पहले मखानों को सेंधा नमक और घी
    के साथ रोस्ट कर लेना है। कच्चे मखानों की जगह रोस्टेड ज्यादा बेहतर स्वाद
    देते हैं। 
  • इसके बाद एक बर्तन में दही लेकर उसे अच्छे से फेंट लें और उसके बाद इसमें आप सभी सूखे मसाले मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें। 
  • इसके बाद इसमें आपको सब्जियां डालनी हैं। अगर आप सब्जियों के साथ-साथ कोई फल डालना चाहें तो वो भी कर सकते हैं। 
  • इसके साथ इसमें उबला हुआ आलू मिक्स करें। 
  • फलाहारी हरी चटनी और सेंधा नमक भी थोड़ा सा इस स्टेज पर मिलाएं। ध्यान रखें कि हम पहले ही मखानों में नमक डाल चुके हैं। 
  • अब मखानों को या तो आप बीच में से काट लीजिए या फिर आप ऐसे ही इन्हें चाट में डाल दीजिए। 
  • इन्हें सबसे आखिर में ही डालें और तुरंत सर्व करें क्योंकि अगर इन्हें ज्यादा देर के लिए रख दिया तो ये सील जाएंगे। 

सामग्री

  • 1 कप मखाने
  • 1/2 कप दही
  • 1 कटा हुआ टमाटर
  • 1 कटा हुआ खीरा
  • 1 उबला आलू
  • थोड़ी सी कटी हुई गाजर
  • 2 चम्मच फलाहारी इमली की चटनी
  • 2 चम्मच फलाहारी हरी चटनी
  • 1 चम्मच कटा हरा धनिया
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • और कोई सब्जी जो आपको ठीक लगे
  • 1/2 छोटा चम्मच घी

विधि

makhana chaat kaise banaye

सबसे पहले सभी सब्जियों को बारीक चॉप कर लें।
आलू को उबाल लें और दही को फेंट लें।
मखानों को घी से रोस्ट कर लें।
अब दही को अच्छे से फेंटकर आप उसमें सभी सब्जियां मिला दें।
इसके ऊपर से चटनी भी डाल दें।
मखानों को बीच में से आधा काटकर चाट में मिलाएं।
इसे तुरंत सर्व करें। ये रेसिपी आप जरूर ट्राई करें और अपना एक्सपीरियंस हमें कमेंट बॉक्स
में बताएं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner