Breaking News

MP (खबरीलाल न्यूज़) :: मोबाइल में बिजी रहती थी... टोकने पर पत्नी ने भाई को बुलवाकर पिटवाया :

post

ग्वालियर में मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया. पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में पत्नी को मोबाइल इस्तेमाल करने से रोकना पति और उसके परिवार पर भारी पड़ गया. आरोप है कि नाराज पत्नी ने मायके फोन कर भाई को बुला लिया, जिसके बाद देर रात भाई अपने साथी के साथ बहन की ससुराल पहुंचा और पति, जेठ तथा सास के साथ जमकर मारपीट की. पीड़ित परिवार का आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला कर तीनों को घायल किया गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मोबाइल इस्तेमाल को लेकर हुआ विवाद -  प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा निवासी 27 वर्षीय लवकुश कुशवाह का अपनी पत्नी शिल्पी कुशवाह से मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हुआ था. लवकुश का कहना है कि उसकी पत्नी ज्यादातर समय मोबाइल में व्यस्त रहती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस और कहासुनी हुई.

पत्नी ने मायके में दी झगड़े की जानकारी - पीड़ित के मुताबिक, विवाद के बाद पत्नी शिल्पी ने अपने मायके फोन कर पूरी बात बता दी. इसके कुछ घंटे बाद रात करीब 12:30 बजे उसका भाई शिवम कुशवाह अपने साथी अरुण कुशवाह के साथ घर पहुंच गया. बताया गया है कि दोनों आरोपी मुरैना क्षेत्र से आए थे.

आधी रात घर में घुसकर मारपीट का आरोप - परिवार के मुताबिक, उस समय सभी लोग घर में सो रहे थे. आरोप है कि घर पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. मारपीट में लवकुश कुशवाह, उसके बड़े भाई नरेश कुशवाह और मां उर्मिला कुशवाह घायल हो गए.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner